उप्र : चुनावी रंजिश में गोली चली, महिला घायल

थाना क्षेत्र के ग्राम पैगुनगला निवासी दफेदार व सोबरन चचेरे भाई हैं। बीते दिनों हुए प्रधानी के चुनाव में दोनों प्रधान का चुनाव लड़े थे। दोनों ही चुनाव हार गए, उसके बाद दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों एक-दूसरे को चुनाव में हुई हार का कारण मान रहे हैं। गुरुवार रात भी दोनों में जमकर विवाद हुआ, जिसमें गोलियां भी दागी गईं।

बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में सोबरन अपने भाई अजब सिंह व अहिबरन के साथ आ गया और दफेदार की पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली महिला के सीने में लगी, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं गोली की आवाज सुनकर भीड़ लग गई। भीड़ पर दबाब बनाने के लिए आरोपी भाइयों ने कई राउंड फायरिंग की और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल महिला को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया, जहां से महिला को लोहिया अस्पताल के भेज दिया गया। घायल महिला की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493