रेहटा ग्राम प्रधान लालमती देवी (32) का आरोप है कि उसके घर में तकरीबन दर्जन भर लोग घुस आए और उसे व उसके पति श्याम किशोर पासवान (38) को घर में घुसकर मारा पीटा।
महिला प्रधान ने कहा कि उसके कपड़े व साड़ी तक फाड़ डाले गए। साथ ही उसके पति को भी पीटा गया। प्रधान का आरोप है कि उसे छुड़ाने आए गांव के लोगों तक को नहीं छोड़ा गया, उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई की गई।
महिला प्रधान ने आरोप लगाया कि देवी शरण भारती, संतोष भारती, मंतोष भारती, धर्मेद्र भारती, जोनी, जावेंद्र उर्फ पिंटू, अरविंद, रामसेवक उर्फ पप्पू, अंशु, रामलाल प्रदीप, विनय, अनुज, राजू, राजकुमार, अमित उर्फ नरेंद्र ने उस पर और उसके पति पर हमला किया है।
सूत्रों की मानें तो यह घटना पिछली बार हुए प्रधानी चुनावी रंजिश के चलते हुई है। इस बारे में अनपरा थानाध्यक्ष देव प्रकाश यादव ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान व उसके पति के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath