उप्र चुनाव : ओवैसी की पार्टी ने उतारे 35 उम्मीदवार

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पार्टी के प्रदेश चुनाव कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश महासचिव सैयद रफत जुबैर रिजवी ने किया।

उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम में 36 सीटों पर अपने उम्मीदवारांे की घोषणा कर रही है। लेकिन गाजियाबाद से घोषित उम्मीदवार का नामांकन चुनाव आयोग द्वारा खारिज किए जाने से अब पार्टी के 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

प्रदेश महासचिव ने बताया कि पार्टी प्रमुख व सांसद असदउद्दीन ओवैसी पूरे फरवरी माह में उप्र में प्रत्येक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए प्रदेश में ही प्रवास करेंगे।

फिलहाल वह (ओवैसी) पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के साथ पश्चिम क्षेत्र में सघन प्रचार कर रहे हैं, जिन्हें भारी समर्थन भी मिल रहा है। बसपा पर किए सवाल पर उन्होंने कहा, “हम आज भी बसपा के साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहयोग करना चाहते हैं। लेकिन बसपा अध्यक्ष मायावती को सही सलाह देने वाले लोग उनके पास नहीं हैं। शायद इसलिए उन्हें सहयोग मिल नहीं पा रहा है।”

उन्होंने बताया कि सहारनपुर विधानसभा सीट से तलत खान, शामली की कैराना सीट से मौलाना मसीउल्लाह, बिजनौर की नजीबाबाद सीट से मो ताजीम सिद्दीकी, बिजनौर की नगीना सीट से नीलम उर्फ खूब्बू और मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से फिजुल्लाह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा से एजाज अंसारी, मुरादाबाद (ग्रामीण) से हाजी असलम अंसारी, मुरादाबाद (शहर) से हाजी शहाबुद्दीन, मुरादबाद की कुंदरकी सीट से इसरार मलिक व संभल की संभल विधानसभा सीट से जियाउर रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसी प्रकार अमरोहा की हसनपुर सीट से अधिवक्ता नौशाद अली, अलीगढ़ की कोइल सीट से परवेज अहमद, आगरा की आगरा (दक्षिण) सीट से हाजी इदरिस अली, फिरोजाबाद की फिरोजाबाद (शहर) से एहतिशाम अली बाबर, बदायूं की बदायूं सीट से खालिद परवेज को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं हरदोई की बिलग्राम मल्लाहवां से अब्दुल अजीज, लखनऊ की लखनऊ (पश्चिम) मो. तौहीद सिद्दीकी, लखनऊ (मध्य) से मो. इरफान सिद्दीकी, सुलतानपुर की इसौली सीट से हाजी दाउद और कानपुर की आर्य नगर सीट से हाजी रबिउल्लाह मंसूरी को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा इलाहाबाद की इलाहाबाद (दक्षिण) से अफजल मुजीब, बाराबंकी की राम नगर सीट से शाहनवाज आलम, बाराबंकी सीट से अबुल कलाम, फैजाबाद की बीकापुर सीट से जुबैर अहमद, अंबेडकर नगर की टांडा सीट से इरफान पठान, बहराइच की मटेरा सीट से शाहिद नदवी, बहराइच की कैसरगंज सीट से डानिश जीमल श्रावस्ती की श्रावस्ती सीट से कलीम खान को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने इसी तरह बलरामपुर की गैंसड़ी सीट से मंजूर खान, उतरौला से हाजी निजामुल्लाह, सिद्धार्थनगरकी सोनभद्र से हाजी अली अहमद, संत कबीर नगर की मेंहदावल सीट से ताबिश खान, खलीलाबाद से हाजी तफ्सीर खान, कुशीनगर की खड्डा सीट से डॉ. निसार और आजमगढ़ कर मेहनगर सीट से आजाद कर्मवीर आजाद को उम्मीदवार घोषित किया है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ने तीसरे चरण के उम्मीदवारों को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने का प्रमाणपत्र भी उन्हें सौंपा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493