लखनऊ , 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार शाम पांच बजे मतदान शांतिपूवर्क संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत मतदान 60 फीसदी रहा। हालांकि शाम पांच बजे के बाद भी लोग कतारों में लगे थे। ऐसे में मतदान फीसदी बढ़ने की संभावना है। मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा शाम सात बजे आएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान इन 73 सीटों में से सपा को 24, बसपा को 23, भाजपा को 12, राष्ट्रीय लोकदल को नौ और कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली थी।
dharmpath.com dharmpath