उप्र चुनाव में सपा का किसी से नहीं होगा गठबंधन : मुलायम

अखबारों की सुर्खियां भी बनी। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत अन्य नेताओं के मुंह से सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन न होने की स्पष्ट बातें भी सामने आती रही हैं। बावजूद इसके सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अन्दरखाने चर्चाएं जोर पकड़े रहीं। मीडिया ने भी इस लाइन को खूब आगे बढ़ाया। लेकिन बुधवार को एक बार फिर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन न होने का स्पष्ट बयान देकर किसी भी दल के साथ गठबंधन होने की हो रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

मुलायम ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एक बार फिर यह स्पष्ट कहा कि उ.प्र. के विधानसभा चुनाव में सपा का किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। दरअसल, मुलायम आज उ.प्र. विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होने के सम्बन्ध में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने शेष 78 सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित न होने का कारण भी अभी इन सीटों पर सर्वे न कराया जाना बताया है। साथ ही गठबंधन न होने का भी स्पष्ट एलान कर दिया है। लेकिन गठबंधन न होने के स्पष्ट बयान और 78 सीटों पर उम्मीदवारी की घोषणा भी न करना, ने एक बार फिर गठबंधन होने की चर्चाओं के बाजार को गरम कर दिया है।

राजनीतिक गलियारों में गठबंधन को लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं। जहां एक ओर जानकारांे द्वारा कहा जा रहा है कि मुलायम ने जो कह दिया है अब उसमे कोई गुंजाइश नही है। वहीं दूसरी ओर 78 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को रोकने पर दाल में कुछ काला होने की बात कही जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493