उप्र चुनाव : राहुल-अखिलेश का रोड शो शुरू

वाराणसी, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी शनिवार को कई ऐतिहासिक मौकों का गवाह बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो गया। दोनों युवा नेता लगभग पांच घंटे तक उप्र को मथने का काम करेंगे।

राहुल-अखिलेश के रोड शो की शुरुआत कचहरी से हुई यहां दोनों नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। करीब दस किलोमीटर लंबा रोड शो गोदौलिया तक जाएगा। इसके बाद दोनों नेता काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493