पारा थानाध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया, “पुलिस टीम शनिवार को बुद्धेश्वर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक पर सवार दो लोग आलमनगर से आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने भूअर पुल पर भी चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच चोरी की पैशन प्रो बाइक पर आए वाहन चोर पुलिस को देख हड़बड़ा गए और गाड़ी खड़ी कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने भूअर पुल के नीचे से पकड़ लिया।”
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान फुली ईश्वर और शिवा राव के रूप में हुई। दोनों के पास से 11 सौ रुपये और उपकरण बरामद हुए।”
dharmpath.com dharmpath