एसएचओ राघवन कुमार सिंह ने बताया, “बुधवार सुबह थाना मडियांव के उपनिरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मडियावं पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक वाहन चोर लखीमपुर निवासी गुरुबचन सिंह को गिरफ्तार किया है।”
उन्होंने बताया, “पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है। उसके पास से चोरी की तीन मोटर साइकिल और तीन स्कूटी बरामद की गई है। चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath