उप्र : चोरी के आरोप में उग्र भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को उग्र भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक पर किसान के खेत पर स्थित ट््यूबवेल से कुछ चोरी करने का आरोप था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव में हुई। ग्रामीणों को सूचना मिली कि खेत पर स्थित एक ट्यूबवेल पर कोई सामान चोरी कर रहा है। इस बात से उग्र ग्रामीणों की भीड़ खेत पर पहुंच गई और बिना कोई पूछताछ या बातचीत किए मौके पर मिले आरोपी युवक को पीटने लगी।

भीड़ में से ही कुछ लोगों ने कृषि यंत्रों से युवक पर वार भी कर दिए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493