उप्र : छात्र को पीटने के बाद फांसी पर लटकाया, मौत

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी ऋषिकांत यादव (23) बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। बताते हैं कि शनिवार रात लगभग दस बजे ऋषिकांत को बुलाने उसके घर पड़ोसी गांव डिहिया के दो युवक आए और ऋषिकांत को अपने साथ ले गए। उसके बाद ऋषिकांत नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

इस बीच उप्र-100 पुलिस को किसी घायल युवक के थाना क्षेत्र के डिहिया गांव के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की पहचान ऋषिकांत के रूप में कर परिजनों को सूचना दी और उसे फूलपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने ऋषिकांत को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, ऋषिकांत की लाठी डंडे से पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर तफ्तीश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493