बांदा, 21 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के महोखर गांव में छेड़खानी से क्षुब्ध होकर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सोमवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
बांदा नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.पी. सिंह ने मंगलवार को कहा, “महोखर गांव की सोनू (14) गांव में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार शाम वह शौच के लिए खेत गई हुई थी, वहां गांव के दो युवकों -अमित और दीपू- ने उसके साथ छेड़खानी की। जब पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर उलहना देने गए तो उनके परिजनों ने पीड़िता के घर चढ़ाई कर पुलिस में शिकायत करने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने सोमवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।”
सिंह ने कहा, “दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 व 306 और पॉक्सो एक्ट की धारा-8 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”
dharmpath.com dharmpath