उप्र : छेड़खानी से तंग दलित किशोरी ने आत्महत्या की

बांदा, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में कथित रूप से छेड़खानी से तंग आकर एक दलित किशोरी ने सोमवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने मंगलवार को बताया, “लामा गांव में दलित किशोरी कुमारी आराधना (17) ने सोमवार को अपने घर के पिछवाड़े वाले कमरे में सोमवार को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आग लगने की वजह गांव के ही दो युवकों द्वारा आए दिन की छेड़खानी से परेशान होना बताया है।”

उन्होंने बताया, “पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493