पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला में जाटव समुदाय का कन्हई लाल अपने परिवार के साथ रहता है। कन्हई लाल की 17 वर्षीय बेटी का कुछ साल पहले कासिम और उसके भाई आसिफ ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसिफ और कासिम को गिरफ्तार कर लिया था। कासिम अभी जेल में सजा काट रहा है, वहीं आसिफ जमानत पर बाहर है।
मृत लड़की के परिजनों का आरोप है कि आसिफ उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह आए दिन छेड़छाड़ करता था। साथ ही दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने को धमकी भी दे रहा था।
परिजनों का आरोप है रोज-रोज की धमकी और छेड़छाड़ से परेशान होकर दलित किशोरी रुचि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath