उप्र : जंगल में मिला युवती का अधजला शव

पुलिस के मुताबिक, असोहा थानाक्षेत्र के तेजपुर गांव के पास भल्ला फार्म मार्ग पर नहर किनारे झाड़ियों में के पास जंगल में ग्रामीणों ने एक जला हुआ शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव युवती का पाया गया, जिसकी खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची।

मृतका की उम्र करीब 27 वर्ष है। शव के गले में रस्सी का निशान मिला। शव से 50 मीटर दूर कपड़े, ऑपरेशन वाले रबर के दस्ताने मिले हैं। साथ ही युवती का एक सैंडल भी मिला है।

पुलिस को लगता है कि मृतका की गला घोंटकर हत्या की गई, बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493