कादरचौक-बदायूं, 9 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो दिन से लापता युवकों के शव गुरुवार को ककोड़ा के जंगल से बरामद किए गए। पुलिस को शक है कि युवकों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।
कादरचौक-बदायूं, 9 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो दिन से लापता युवकों के शव गुरुवार को ककोड़ा के जंगल से बरामद किए गए। पुलिस को शक है कि युवकों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।
एसपी सिटी अनिल यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और सीओ उझानी को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के सिवाय हामिदपुर गांव के निवासी दयाराम का बेटा धर्मपाल और गंगा राम का बेटा इतवारी मंगलवार की शाम चार बजे अपने खेत पर गए थे, लेकिन लौटकर नहीं आए।
धर्मपाल और इतवारी के अचानक गायब हो जाने पर दोनों के परिजन उनको ढूंढने निकल पड़े और कोई सुराग न मिलने पर बुधवार को कादरचौक थाने में उन दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिजन अपने स्तर पर भी दोनों को ढूंढते रहे, इसी दौरान गुरुवार को ककोड़ा के जंगल में दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों में से एक के शरीर से पैर कटा हुआ है जबकि दूसरे की गर्दन पर किसी धारदार हथियार का प्रहार किया जाना प्रतीत हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath