उप्र : जमानत पर छूटे युवक का शव फंदे से लटका मिला

बांदा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरीपुरवा गांव में पुलिस ने गुरुवार को एक दिन पूर्व जमानत पर छूटे युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया।

थानाध्यक्ष रामऔतार ने बताया कि गुरुवार को परिजनों की सूचना पर युवक रिंकू उर्फ राजबहादुर (20) का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। मंगलवार को उसे शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह बुधवार को अदालत से जमानत मिलने पर रिहा हुआ था।

उन्होंने बताया कि युवक के पैर जमीन से लग रहे थे। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493