उप्र : जमीन विवाद में पिता की हत्या

शाहजहांपुर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के गेहुंआ गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में एक बेटे ने 85 वर्ष के बुजुर्ग पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार भारती ने शुक्रवार को कहा, “85 साल का बुजुर्ग रामसागर मिश्र गुरुवार को खेत की तरफ घूमने गया था। जब देर तक वह वापस नहीं आया तो उसका छोटा बेटा सर्वेश उसे ढूंढ़ने गया, जहां गन्ने के खेत में उसका रक्त रंजित शव पड़ा मिला।”

एएसपी ने कहा कि मृतक के छह बेटे देवेश, रामदत्त, अरविंद, रामसनेही, प्रेमचंद्र और सर्वेश हैं। मृतक ने पांच एकड़ जमीन अपने पास रख कर बाकी जमीन सभी बेटों में बांट दी थी और वह देवेश के साथ रहने लगा था।

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पूर्व देवेश से हुए विवाद के बाद वह छोटे बेटे सर्वेश के साथ रहने लगा था और अपने हिस्से की जमीन रामदत्त, अरविंद, रामसनेही, प्रेमचंद्र और सर्वेश की पत्नियों के नाम बेंचनामा लिख दिया था। इसी से नाराज होकर देवेश गांव के अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी।”

थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने कहा कि छोटे बेटे सर्वेश की तहरीर पर देवेश के अलावा आठ लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493