बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को कोतवाली शहर के भिठारी और जोगीपुर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। दरअसल, यहां दाना खाने से एक दर्जन से अधिक दुधारू पशुओं की मौत हो गई। गांव में रामरुप शहर से अपने दुधारू पशुओं को खिलाने के लिए दाना लाए थे।
उस दाने को उन्होंने चारे के साथ अपने पशुओं के लिए डाला उसके कुछ देर बाद ही उनकी चार भैंस, दो गाय और चार पड़वो की तड़प तड़प कर मौत हो गई।
यही नहीं कुछ देर बाद बगल के गांव जोगीपुर में सुरेंद्र की तीन भैंसों की भी इसी तरह जान चली गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद, मामले की कार्रवाई करने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath