पुलिस के अनुसार, देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान ट्रेन में चेकिंग कर रहे जीआरपी पुलिस ने बोरों के साथ दो संदिग्ध महिलाओं को देखा। सख्ती से हुई पूछताछ में महिलाओं ने बोरे में कछुए होने की बात कही।
पुलिस ने तत्काल दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर सभी बोरों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, बोरों में 328 कछुएं हैं।
जीआरपी पुलिस ने सभी कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया और गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
dharmpath.com dharmpath