उप्र : जीएसटी के खिलाफ व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मौजूदा जीएसटी विधेयक व्यापारियों के हित में नहीं है। इसमें संशोधन जरूरी है। उन्होंने कहा, “संसद में पेश हो चुके जीएसटी बिल में आधा दर्जन बिंदुओं में बदलाव और नए बिंदु जोड़ने की मांग कर रहे हैं।”

गुप्ता ने कहा कि व्यापारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक व्यापारियों का पक्ष सुनने के लिए पहल नहीं की है। इसी के चलते व्यापारियों ने 17 दिसंबर को गांधी प्रतिमा के आगे धरना देने और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493