गाजीपुर शहर के रूहीमंडी निवासी संतोष यादव का अपनी पत्नी कुसुम देवी से विवाद चल रहा था। मंगलवार को अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए संतोष पिस्टल लेकर उसके मायके अंधऊ पहुंचा था और फायरिंग की थी, जिसमें संतोष की साली प्रिया और गांव का एक युवक वीरेंद्र यादव गोली लगने से घायल हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर घटनास्थल पर ही संतोष की हत्या कर दी। पेट में गोली लगने से घायल प्रिया का इलाज बीएचयू में चल रहा था, जहां बुधवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath