उप्र : जीप-ट्रक हादसे में 8 की मौत

जालौन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैजिक जीप और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई गई है। हादसा रविवार को गिरधान के करीब हुआ था।

एटा थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया, “रविवार दोपहर एक मैजिक जीप सवारी लेकर उरई से मोंठ कस्बा जा रही थी। गिरधान के निकट झांसी राजमार्ग पर गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे एक ट्रक की जीप से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे जीप में सवार राकेश (35), उर्मिला गुप्ता (55), नरेश गोस्वामी (39), भाऊ खां (60), वंदना (39) और दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। घायल नीलम (18) को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने बताया, “हादसे में घायल असगर (42), जबर सिंह (40), दीनदयाल (40), सूर्यकांत (20), संजीव (25) सहित सात लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493