उप्र : जेल में कैंसर पीड़ित कैदी ने खुदकुशी की

हमीरपुर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला कारागार में हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहे कैंसर पीड़ित एक कैदी ने शनिवार को जेल के शौचालय में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली।

जेलर प्रमोद कुमार ने रविवार को बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी कैदी नरेन्द्र (39) को स्थानीय अदालत ने एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में उसके पिता, चाचा व तीन भाइयों के साथ इसी 20 दिसम्बर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह 2016 से जंल में बंद था और पिछले एक साल से मुंह के कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज बाहरी और जेल अस्पताल में चल रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को जेल के अस्पताल के शौचालय में उसने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जेल में सजायाफ्ता कैदी के आत्महत्या के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराएई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493