राजबब्बर ने कहा, “जेवर की यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। दंगे, फसाद, आगजनी, कत्ल, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं।”
उन्होंने कहा, “पहले धर्म और मजहब की लड़ाई और अब जाति और बिरादरी की लड़ाई शुरू हो चुकी है। सहारनपुर की जातीय हिंसा इसी का परिणाम है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सहारनपुर की घटना की आग धीरे-धीरे अलीगढ़, पीलीभीत सहित प्रदेश भर में फैल चुकी है। इसके पूर्व इलाहाबाद में एक ही परिवार की दो बेटियों के साथ उनके माता-पिता के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया और चारों सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।”
dharmpath.com dharmpath