उप्र : जैन होंगे पीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष

लखनऊ , 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सदस्य डॉ. सुनील कुमार जैन को यूपीएससी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राजभवन से जारी एक बयान के मुताबिक, जैन की नियुक्ति तीन माह या नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति जो भी पहले हो, तब तक के लिए होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य सरकार से यह भी अपेक्षा की है कि तीन माह के अंदर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्ण कालिक अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उचित व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव भेजा जाए।

उल्लेखनीय है कि विवादों में घिरे यूपी पीएससी के अध्यक्ष अनिल यादव को हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पद से हटने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही यूपी पीएससी जैसी अहम संस्था के अध्यक्ष का पद खाली था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493