उप्र : जौनपुर में कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत

जौनपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाउपुर गांव के पास एक कार के पेड़ से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को दी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार की शाम थानागद्दी-मोढ़ेला मार्ग में नाउपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के संदीप यादव (28) और सुभाष यादव (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मन्नू यादव (35) की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। कार में सवार इसी परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।”

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493