रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर से झांसी के बीच मेमो ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर से ही संचालित की जाएगी, जिसे चलाने के लिए कानपुर में मेमो शेड बनेगा। इसका प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड भेज दिया गया है।
मेमो शेड बनने के बाद कानपुर से झांसी, कानपुर से इलाहाबाद व आगरा के लिए मेमो ट्रेन चलाई जाएगी। इसके साथ ही झांसी स्टेशन को वाई-फाई सुविधा जल्द मिलने लगेगी। साल के अंत तक इस सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
रेलटेल व गूगल इस सुविधा को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है, जिसका ट्रायल अंतिम चरण में है। ट्रायल पूरा होने के बाद जल्द ही झांसी के साथ-साथ कानपुर व इलाहाबाद में वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं मार्च तक भिंड-इटावा रेलमार्ग पर सवारी ट्रेनें फर्राटा भरने लगेगी।
dharmpath.com dharmpath