उप्र : झांसी में डंपर-ट्रैक्टर की टक्कर, 5 मरे

लखनऊ/झांसी, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सोमवार की सुबह डीसीएम डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यह हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा हाईवे पर हुआ।

सीपरी बाजार थाना के प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के निवाड़ी जनपद के रहने वाले श्रद्धालु रतनगढ़ में लगने वाले मेले में शामिल होने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे, तभी बूढ़ा हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वर्मा ने बताया कि मृतकों में करन सिंह यादव, हरि सिंह यादव, परमानंद कुशवाहा, मेवा वंशकार और गयादीन वंशकार के नाम शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493