उप्र : टेंपो-डीसीएम की टक्कर में 8 कावरियां घायल

पुलिस के मुताबिक, रविवार को जल चढ़ाने के लिए निकले आठ कावरियां सोमवार सुबह जल चढ़ाकर टेंपो से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर चट्टी के पास तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने टेंपों को टक्कर मार दी।

हादसे में टेंपो सवार आठ कावरियां सुहवल निवासी चिंता देवी (30 वर्ष), पारसनाथ बिंद निवासी चकीया सुहवल (36), विनोद निवासी डुहिया सुहवल (30), जयमंगल निवासी चकीया सुहवल (30), कालीचरन निवासी जगरी थाना बिरनो (30), अजय बिंद निवासी बिरनो (17), मतेंद्र निवासी डुहिव सुहवल (35) व एक अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायल कावरियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493