उप्र : टेकि्न कल विश्वविद्यालय, मेरठ विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त

लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश टेकि्न कल युनिवर्सिटी के साथ ही मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति पर राज्यपाल राम नाईक ने मुहर लगा दी है। लंबे समय से दोनों जगह कुलपति के पद खाली थे।

प्रदेश के राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने प्रोफेसर विनय कुमार पाठक (कुलपति, वर्धमान महावीर ओपन युनिवर्सिटी, कोटा, राजस्थान) को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ का कुलपति नियुक्त किया है।

इसके अलावा नाईक ने प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार तनेजा (सदस्य, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर) को चौ़ चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ का कुलपति नियुक्त किया है।

दोनों कुलपतियों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493