उप्र : टेम्पो पलटने से 2 की मौत, 7 घायल

पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ के अतरौला निवासी संजय यादव टेम्पो से रेलवे स्टेशन आ रहा था। जैसे ही टैम्पो टोल प्लाजा के पास पहुंचा, ड्राइवर ने टेम्पो का नियंत्रण खो दिया और टेम्पो पलट गया।

टैम्पो के नीचे दब जाने के कारण रेलवे विभाग में गैंगमैन के पद पर तैनात संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस से हरदों स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर मंझिलगांव पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, उपचार के दौरान घायल विक्रम चालक सद्दाम खां (30) ने भी दम तोड़ दिया। कौशाम्बी के दारानगर सिराथू का रहने वाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493