करारी में पेट्रोलियम विभाग के डिपो में ओम प्रकाश टैंकर चालक है। उसने टैंकर को डिपो के पास खड़ा कर दिया और पैदल सड़क पार करने लगा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को देकर घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath