जानकारी के मुताबिक, जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी कुलदीप और ब्रजेश एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने कबरई गए थे। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी छानी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath