उप्र : ट्रक के कुचलने से मामा की मौत, भांजी जख्मी

पुलिस ने भांजी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, इटवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी कमरुद्दीन (48) सोमवार को अपनी भांजी कमरुन्निशा (16) को दवा दिलाने ले गए थे। दोनों बाइक से घर वापसी कर रहे थे। तभी रास्ते में इटवा-बढ़नी मार्ग पर संग्रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया।

हादसे में कमरूद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमरुन्निशा मामूली रूप से घायल हो गई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कमरुन्निशा को सीएचसी इटवा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक देख चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।

थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493