उप्र : ट्रक के कुचलने से 2 बाइक सवारों की मौत

पुलिस के मुताबिक, लंका थाना क्षेत्र के नुवाव में मंगलवार सुबह रोहानिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से शिव राजभर (23) और शक्ति विश्वकर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रक के पहिए में फंसकर दस मीटर तक घसीटते चले गए।

हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक मुरारी यादव और खलासी हरिशचंद्र को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों की बहस भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने खलासी और चालक को अपने कब्जे में लेकर सड़क जाम हटवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493