उप्र : ट्रक-टेंपो की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के सामने शुक्रवार देर रात गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रक में फंस कर दूर तक घसीटता चला गया, जिससे टेंपो चालक राजेश और सवार रईस उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आवास पर निकाय चुनाव को लेकर बैठक कर रहे एसएसपी वैभव कृष्ण खुद बाहर निकले और थाना पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493