उप्र : ट्रक-टेम्पो की टक्कर में 4 की मौत, 5 जख्मी

पुलिस के मुताबिक, कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी गायक मनोज गुप्ता रविवार को अपनी टीम के साथ टेम्पो से नगरा थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। रविवार देर रात सभी टैंम्पों से ही लौट रहे थे। सोमवार तड़के दो बजे रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर अखनपुरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने कासिमाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक और टेम्पो में जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में मोती चंद चौहान (30) पुत्र अर्जुन चौहान निवासी शाहबाजपुर थाना कासिमाबाद, गर्जन खरवार (35) पुत्र स्व. प्रभु शेखापुरा निवासी शेखपुरा कासिमाबाद, मनोज ऊर्फ मुन्ना (25) धुरी खजूर गांव कासिमाबाद और अमरदेव (41) पुत्र सुदामा चौहान, बिशुनपुर, कासिमाबाद की मौत हो गई। वहीं गायक मनोज गुप्ता (36), अच्छेलाल चौहान (56), अमरदेव चौहान (40), रमेश शर्मा (46), चालक संजय श्रीवास्तव (36) व ललिता चौहान (60) घायल हो गए।

हादसे में गायक मनोज व ललिता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं चालक समेत तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493