ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव के विकास (21) और लवकुश (26) ट्रैक्टर में आलू लादकर शहर आए थे। वापस लौटते समय जब ट्रैक्टर शाह कस्बा स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दबकर विकास व लवकुश की घटनास्थल पर मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
dharmpath.com dharmpath