उप्र : ट्रक ने अलाव ताप रहे 5 लोगों की जान ली

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच पीलीभीत-बस्ती हाईवे के पास स्थित महराजनगर गांव के लोग रात को सर्दी अधिक होने के कारण सड़क किनारे बैठ आग ताप रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे सात लोगों को रौंद दिया।

लोगों की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच लोगों- राधेश्याम (40), उसकी पत्नी कोकिला (38), संजय (28), पूजा (15), प्रह्लाद (45) की मौत हो गई। सभी मृतक महराजनगर गांव के बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493