उप्र : ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के धिरजनपुरवा मजरा सेमरिया निवासी राकेश कुमार (34) पुत्र रामस्वरूप हरदोई शहर के राधानगर में मकान बनाकर रहता था। शनिवार की रात वह पैदल ही बिलग्राम चुंगी की तरफ गया था। बताया जाता है कि इसी बीच बिलग्राम की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

गंभीर रूप से घायल राकेश को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, मगर रस्ते में ही उसकी मौत हो गई।

राकेश निजी व्यवसाय करके अपनी पत्नी सरोजनी देवी व पुत्र विकास व पुत्री का भरण-पोषण करता था। उसका एक छोटा भाई राजेश है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493