असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी बलवंत सिंह का पुत्र चंदन सिंह अपनी बहन की ससुराल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव जा रहा था। वाहन से उतरने के बाद वह पैदल सड़क पार कर रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग जाने मंे सफल रहा। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। चालक के खिालफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath