पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं अपने गांव पहाड़ीपुर से लड़के के साथ अपने मायके जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव करौली जा रही थीं। नरैनी मोड़ के पास अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई, वहीं लड़का बच गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
दोनों मृतकाओं की पहचान बुड्डन देवी (40) पत्नी रामचंद्र निषाद उम्र वर्ष। दूसरी चिनकी देवी (35) पत्नी मुन्ना निषाद में की गई। दोनों महिलाएं अपने ससुराल पहाड़ीपुर से मायके करौली जा रही थीं। दोनों महिलाओं की शादी एक ही गांव में हुई थी। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, चार परिवारों में मातम छा गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath