उप्र : ट्रक-बाइक की टक्कर में 1 की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया कि 60 वर्षीय राजा राम निवासी खौराही टोला, जनपद भदोही सलखन निवासी अपने रिश्तेदार 35 वर्षीय श्रवण के साथ बाइक से दवा लेने के लिए चोपन जा रहा था। वे लोग जिला सहकारी बैंक के आगे बढ़ा ही था कि सामने से आ रहा ट्रक बाइक में धक्का मारते हुए आगे निकल गया। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल ट्रक में फंस गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल स्थानीय पीएचसी भेजवाया, जहां डाक्टरों ने जांच-पड़ताल के बाद राजराम को मृत घोषित कर दिया और घायल श्रवण को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजराम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493