लखनऊ, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर और एक ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए।
लखनऊ, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर और एक ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए।
दुर्घटना बूधा गांव के पास राजमार्ग पर हुई।
पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्री रतनगढ़ के मेले में जा रहे थे।
सभी पीड़ित भजनपुरा गांव के रहने वाले थे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक वर्मा ने कहा कि 11 घायलों में पांच की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath