उप्र : ट्रक से टकराई कार, परिवार के 4 लोगों की मौत

फतेहपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार के टकरा जाने से कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सीओ ने शनिवार को दी।

खागा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान मिश्रा ने शनिवार को बताया, “खागा क्षेत्र के चौड़ाखेर कस्बा निवासी रामकिशुन अपने बेटे आशू का इलाज करवा कर कानपुर से शुक्रवार आधी रात निजी कार में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। थरियांव कस्बे के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।”

उन्होंने बताया, “मृतकों की पहचान रामकिशुन (39), उसकी पत्नी राधा देवी (35) और दो जुड़वा भाइयों आशू व संतोष (34) के रूप में हुई है। मृतक संतोष की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

सीओ ने बताया, “पोस्टमॉर्टम कराने के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493