उप्र : ट्रेन की चपेट में आकर 2 की मौत

पुलिस के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव निवासी रामसेवक का पुत्र हरिप्रसाद शहर किसी काम से आया था। उसकी रिश्तेदारी देवीगंज मोहल्ले में थी। वह रिश्तेदारी में जा रहा था। हरिहरगंज रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।

उधर, खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम बैरी निवासी पितइया अपनी पत्नी बेलपति के साथ रात में ट्रेन से कानपुर आया। वहां दोनों मथुरा एक्सप्रेस में बैठ गए। जब उन्हें पता चला कि मथुरा एक्सप्रेस खागा स्टेशन पर नहीं रुकती तो दंपति फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए और रेलवे लाइन पार करने लगे। उसी दौरान उसकी पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गई।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493