बाराबंकी पुलिस ने बताया तिनसुकिया से दिल्ली जा रही अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास बिंदौरा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार कम होने की वजह से ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतर गया। इस हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में बाराबंकी निवासी ट्रक चालक राजकिशोर की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस, प्रशासन व रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
dharmpath.com dharmpath