शहर कोतवाली अंर्तगत उन्नाव गेट बाहर झांसी-कानपुर रेल लाइन किनारे राहगीरों ने एक लगभग 18 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव देखा और इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से जिला अस्पताल का एक पर्चा मिला है जिस पर मुकेश लिखा हुआ था और यह पर्चा काफी पुराना है।
पुलिस के अनुसार, मृतक नीले रंग की जींस व मैरून कलर की चेक वाली शर्ट पहने हुये है, मृतक के नजदीक एक विस्कुट का पैकेट भी पड़ा हुआ मिला है। इसके अलावा मृतक के पास से एक मोबाइल नंबर भी मिला है, जिससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक ने आत्महत्या की है, या फिर उसकी हत्या हुयी है, या ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है, ऐसे ही कई सवाल हैं जिनका जवाब खोजने के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath