पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गजराज सिंह पुत्र राम बहादुर निवासी नया पुरवा सेठमऊ थाना सतरिख जनपद बाराबंकी ने थाना चिनहट पर सूचना दिया कि उसका छोटा भाई संग्राम यादव उम्र करीब 36 वर्ष की जुग्गौर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचे एसआई कृष्णगोपाल शुक्ला द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं।
dharmpath.com dharmpath