उप्र : ट्रेन से महिला का पर्स छीनकर फरार

ट्रेन 12121 एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 की सीट 5 व 6 पर संजीव कुमार शर्मा अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। संजीव ने जीआरपी से शिकायत करते हुए बताया कि 10 मार्च को जब ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंची, एक बदमाश कंपार्टमेंट में पहुंचा और उसकी पत्नी का पर्स छीनकर भाग गया।

पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत जीआरपी से की। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में रामकुमार कुमार शर्मा की पत्नी यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब तालबेहट स्टेशन पर पहुंची, तभी वह ट्रेन से उतरते समय गिर गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493